घाटशिला, फरवरी 27 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के बीच स्थित खंडहरनुमा लैंपस भवन ध्वस्त होने के कगार पर है। बारिश के मौसम में भवन के कमरों और कार्यालय की छत से झरने की तरह पानी गिरता है। बता दें कि वर्ष 1968 में निर्मित भवन में ही लैंपस का संचालन हो रहा है। इसकी मरम्मत की दिशा में सहकारिता विभाग की ओर से कोई पहल न करने के कारण इसकी स्थिति बदहाल हो गई है। यह भवन इतना जर्जर है कि दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। छत पर पेड़ पौधे उग आए हैं। भवन की रंगाई पुताई वर्षों से नहीं हुई है। छत से प्लास्टर टूट कर गिरता रहता है। लैंपस भवन जंगल और झाड़ियों से घिरा हुआ है। चहारदीवारी भी नहीं है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लैंपस के सचिव अरुण राय ने बताया कि लैंपस भवन के निर्माण के लिए कई बार संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.