जमुई, मई 4 -- लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता लक्ष्मीपुर के जमखार नदी पर अंग्रेज जमाने का निर्मित हद हड़िया वियर वर्षों पूर्व ध्वस्त हो चुका है। उक्त वियर का निर्माण हरला पंचायत के गुरिया गांव के समीप निर्माण कराया गया था। जिससे मेदनीपुर, सुइयां, दोनहा, पनौत आदि गांव के किसानों के खेत में सिंचाई का प्रावधान किया गया था। वियर के ध्वस्त होने के बाद उससे जुड़े पैन का भी अतिक्रमण कर उसके अस्तित्व को समाप्त कर दिया गया। जिसके पुनर्निर्माण की कवायद एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद झाझा के जदयू के लोकप्रिय विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने लघु सिंचाई विभाग के अभियंता से गंभीरता बातचीत किए। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री रावत ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिए। बातचीत के बाद सहायक अभियंता राजेश कुमार ब...