चित्रकूट, मई 16 -- मानिकपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के चर गांव स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर का पर्यटन विकास को लेकर सीडीओ डीपी पाल ने शनिवार को जायजा लिया। उन्होंने ऐचवारा से मंदिर को जोड़ने वाले ध्वस्त मार्ग के साथ ही वाल्मीकि नदी में खराब हो चुकी पुलिया की जगह रपटा निर्माण कराने का भरोसा दिया। सीडीओ ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद यहां चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का जायजा लिया। पीडब्लूडी से ऐचवारा गांव से मंदिर तक बने संपर्क मार्ग को जंगल के किनारे देखते हुए कहा कि पहाड़ की तरफ कच्चे नाले की जरुरत है। मंदिर परिसर में इधर-उधर बिखरी पड़ी मूर्तियों को उन्होंने एक जगह रखवाने के निर्देश दिए। प्रधान बिट्टू शुक्ला व मंदिर के पुजारी त्यागी महाराज ने अवगत कराया कि मंदिर परिसर में लगी लाइटें लंबाई ज्यादा होने के कारण आए...