बहराइच, मई 8 -- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत थैलिया के पश्चिम प्रमोद मेडिकल स्टोर थोड़ा और आगे बकैना को जाने वाली लोखड़ियनपुरवा तक रोड पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। मामूली बारिश होने पर थैलिया में सड़क के गड्ढों में भीषण जलभराव हो जाता है। जलभराव के दौरान साइिकल नहीं निकल पाते। बाइक सवारों को निकलने में बड़ी दिक्कत होती है। इसके अलावा थैलिया चौराहा से पश्चिम तरफ मुड़ते ही गांव के अंतिम छोर तक नाली पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। सफाई न होने से ग्रामीण बहुत परेशान हैं। गांव वालों ने सड़क व नाली की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...