लातेहार, मार्च 8 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के मानस पथ रोड स्थित ग्रामीण बैंक के पास नाली ध्वस्त होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली टूट जाने के कारण उसका गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आसपास के लोगों को दुर्गंध और गंदगी झेलनी पड़ रही है। वहीं रात के समय अंधेरे में कई लोग इस ध्वस्त नाली के कारण दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासी गौरव कुमार, विकास कुमार और फूलचंद यादव सहित अन्य लोगों ने नगर प्रशासक से जल्द नाली की मरम्मत कराने, उस पर स्लैब लगाने तथा नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की है, ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...