वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले भवनों के ध्वस्तीकरण में पिछले दिनों तेजी आई तो रजिस्ट्री की संख्या में इजाफा हो गया। नगर निगम की ओर से जर्जर घोषित 21 मकानों के ध्वस्त होने के बाद पिछले चार दिन (मंगलवार से शुक्रवार तक) में 14 रजिस्ट्रियां हुईं। पीडब्ल्यूडी अफसरों के अनुसार अब तक 36 भवनों के तकरीबन 130 लोगों ने रजिस्ट्री की है। इस तरह 20 फीसदी मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। इस महीने 50 प्रतिशत रजिस्ट्री करने का लक्ष्य है। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के दायरे में 184 भवन आ रहे हैं। पिछले वर्ष 18 अक्तूबर को धनतेरस के दिन पहली रजिस्ट्री हुई थी। इनमें खरीदे गए 36 और जर्जर घोषित 21 भवनों का ध्वस्तीकरण चल रहा है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा भवन पूरी तरह से तोड़े जा चुके हैं। वहीं, वीडीए की ओर से अवै...