कोडरमा, फरवरी 25 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत घरौंजा पंचायत के ग्राम करमाटांड़ में प्रस्तावित 1008 श्री रामचरितमानस सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार को निकाले गए ध्वज जुलूस के दौरान श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। गाजे-बाजे के साथ ग्रामीणों ने झंडा लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया और छह मार्च से शुरू होने वाले महायज्ञ का संदेश घर-घर पहुंचाया। इस अवसर पर आचार्य राजकुमार शास्त्री ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ जैसे पवित्र अनुष्ठान में सहभागी बनने से पूर्व सभी लोग नशा, मांस एवं मदिरा से दूरी बनाएं। उन्होंने कहा कि शुद्ध आचरण, शुद्ध भोजन और संयमित जीवन से ही यज्ञ का पूर्ण फल प्राप्त होता है। उन्होंने ग्रामीणों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा धार्मिक वातावरण को...