संतकबीरनगर, जनवरी 28 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, श्रद्धा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों तथा सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशप्रेम का संदेश दिया। पार्वती कन्या इंटर कॉलेज सोनौरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राम प्रताप सिंह एवं विद्यालय प्रबंधक अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि राम प्रताप सिंह ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव काल में युवाओं की देश के विकास के प्रति विशेष जिम्मेदारी है। राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तभी नागरिक सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने बच्चों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्...