चाईबासा, मार्च 23 -- चाईबासा । कांग्रेस के संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से चाईबासा के टीआरटीसी , गुईरा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने ध्वजारोहण कर सोमवार को सत्र का विधिवत आगाज किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रशिक्षण का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए नेतृत्व को तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस का यह कदम न केवल कार्यकर्ताओं में नया संचार करेगा, बल्कि आगामी समय में संगठन की वैचारिक और रणनीतिक पकड़ को भी और मजबूत करेगा।मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रशिक्षण विभाग प्रमुख सचिन राव, झारखंड कांग्रेस के सह-प्र...