कोडरमा, फरवरी 16 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ध्वजाधारीधाम कोडरमा में महाशिवरात्रि पर लगने वाले दो दिवसीय मेले के अंतिम दिन सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना में शामिल हुए। 777 सीढ़ी चढ़कर श्रद्धालुओं ने पहाड़ पर बने मंदिर में जलाभिषेक किया। इस मेले में जिले के दूर-दराज क्षेत्र के अलावे हजारीबाग, गिरिडीह के अलावे बिहार राज्य के भी नवादा जिले के काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। दो दिवसीय मेले में बच्चों ने वहां लगाये गए झूले का भी लुफ्त उठाया। मेले में कई प्रकार के खाने-पीने की दुकानें भी लगाई गई थी। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मेले को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की व्यवस्था थी। मेले में भगदड़ की स्थिति ने बने इसके लिए कई जगह बैरिकेडिंग भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.