नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गूगल ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ध्रुव राठी के भ्रामक और भड़काऊ यूट्यूब वीडियो पर भारत में रोक लगा दी है। इन वीडियो से कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। गूगल ने न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की पीठ के समक्ष वकील अमिता सचदेवा की तरफ से दायर याचिका पर यह जानकारी दी। सचदेवा ने दावा किया है कि 21 मार्च को राठी ने एक बेहद अपमानजनक और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वीडियो अपलोड किया था, जिसे यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा। सचदेवा के अनुसार, वीडियो में भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण व देवी सीता को अपमानित करने के लिए झूठी, भ्रामक एवं भड़काऊ बातें कही गईं। यह भी पढ़ें- गूगल ने हाईकोर्ट केा बताया ध्रुव राठी के मानहानिकारक वीडियो पर भारत में लग...