मेरठ, अप्रैल 16 -- माधवपुरम सेक्टर-1 स्थित गोकुलधाम सोसाइटी पार्क बी में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कथाव्यास पंडित रामधन भारद्वाज ने ध्रुव चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए भक्तों को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान पंडित रामधन भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करने मात्र से मानव जीवन सार्थक हो जाता है। कथा के माध्यम से व्यक्ति अपने पाप कर्मों से मुक्ति पाकर मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने ध्रुव की भक्ति, दृढ़ संकल्प और भगवान के प्रति अटूट आस्था का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में यजमान राजेंद्र ने सपरिवार विधि-विधान के साथ भागवत पूजन किया और कथाव्यास को व्यास गद्दी पर विराजमान कर तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. मीनाक्षी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.