मिर्जापुर, सितम्बर 28 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हसौली गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह की तीसरी संध्या कथा व्यास पंडित अरूण कृष्ण शास्त्री ने परीक्षित जन्म एवं श्राप,परीक्षित को शुकदेव उपदेश, विदुर, सती एवं ध्रुव चरित्र की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिए। उन्होंने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि मनुष्य को अपने आत्म कल्याण के लिए प्रभु भजन करना चाहिए।जो अपने को भगवत भजन में लगा देता है वह बड़ा सौभाग्यशाली होता है। मनुष्य से गलती होना बड़ी बात नही है,लेकिन उसमें सुधार एवं प्रायश्चित नही करने पर गलती पाप बन जाती है। भगवान की कथा श्रवण करने एवं चिंतन करने से ही मनुष्य का मन भगवान में लगता है। भक्त ध्रुव की कथा के माध्यम से श्रोताओं को भक्ति और दृढ़ संकल्प को विस्तार से समझाया। इससे पूर्व यज्ञाचार्य लड्डू क...