मथुरा, मई 23 -- थाना सदर बाजार के अंतर्गत ध्रुव घाट स्थित हनुमान मंदिर आश्रम पर रहने वाले साधु ने नामजदों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। शुक्रवार को लोकेश गौतम उर्फ हरि प्रसाद दास की तहरीर पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने कहा कि वह राम जन्मभूमि तीर्थ के महंत नृत्य गोपाल दास का शिष्य है। ध्रुवघाट स्थित हनुमान मंदिर आश्रम पर बनी कुटिया में रह कर साधना करता है। आश्रम पर कुछ युवक नशेबाजी करते हैं। आरोप है कि 19 मई शाम करीब पांच बजे कुछ युवक आश्रम में घुसकर नशेबाजी करने लगे। यह भी पढ़ें- मंदिर परिसर में शराब पीने से मना करने पर युवक की पिटाई आश्रम में इस कृत्य को करने से मना करने पर नामजद नीरज ठाकुर, सोनू यादव, चुन्नू सैनी आदि ने उसके साथ...