लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई होली मिलन समारोह एवं चतुर्थ द्विवार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कर्मचारियों की बात शासन तक पहुंचाने और मांगों को पूरा करवाने में मदद का आश्वासन दिया। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और एकजुटता बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें ध्रुव कुमार मिश्रा को जिला अध्यक्ष, अमित कुमार मिश्रा को जिला महामंत्री, संजीव दीक्षित को जिला...