अलीगढ़, जून 5 -- अलीगढ़। मां वैष्णो कॉम्पलेक्स, साराय लवरिया रोड में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा व्यास गौरव कृष्ण महाराज ने ध्रुव की अटल साधना और वराह अवतार के दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया। बताया कि जब अत्याचारी असुर हिरण्याक्ष पृथ्वी को रसातल में ले गया, तब भगवान विष्णु ने वराह रूप धारण कर पृथ्वी का उद्धार किया। धर्म की पुनः स्थापना की। कपिल मुनि द्वारा माता देवहूति को दिए गए उपदेशों को जीवन के लिए अमूल्य मार्गदर्शन बताया गया। सबसे प्रेरणादायक प्रसंग ध्रुव चरित्र रहा। बताया कि मात्र पांच वर्ष की आयु में ध्रुव ने अपमान को संकल्प में बदलकर कठोर तपस्या की और भगवान विष्णु को प्रसन्न कर अमर ध्रुव पद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- बच्चों को धर्म और आध्यात्मिक का ज्ञान दिया जाना चाहिए कथा सुनकर श्रद्धालुओं की आखें ...