बस्ती, मई 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज रोड स्थित उमरी पोखर भिटवा में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन पंडित देवस्य मिश्र ने ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद प्रसंग, वामन अवतार और महाभारत कथा का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा व्यास ने कहा कि ध्रुव और प्रहलाद जैसे भक्तों को भी घोर कष्टों का सामना करना पड़ा था। लेकिन कठिन दौर में भी उन्होंने भगवान के नाम का सहारा नहीं छोड़ा था। ध्रुव ने अल्प आयु में ही भगवान के दिव्य दर्शन प्राप्त किए थे। पहला सद्मार्ग जिसको चुनकर भक्त प्रहलाद ने ईश्वर को प्राप्त किया। दूसरा असद मार्ग अपनाकर हिरण्यकश्यप ने मोक्ष की प्राप्ति की। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में ध्रुव और प्रहलाद की कथा श्रोत्राओं को श्रवण कराई कार्यक्रम में विश्राम चौधरी, नंदलाल चौधरी, भागीरथी चौधरी, सुनीता चौधरी, स्...