वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। तुलसी घाट स्थित ध्रुपद तीर्थ पर मंगलवार को पं आशुतोष भट्टाचार्य आशु बाबु स्मृति संगीत संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो विश्वम्भर नाथ मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि पं. पूरण महाराज और आशु बाबू के सुपुत्र देवशीष भट्टाचार्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रो विश्वम्भरनाथ मिश्र ने आशु बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को आज के युवा कलाकारों के लिए आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने सभी युवाओं से निरंतर परिश्रम करने की महत्ता को आत्मसात करने के लिए कहा। पं.पूरण महाराज ने आशु बाबू के साथ अपने पिता पं.किशन महाराज की स्मृतियां साझा करते हुए उन्हें तबला गुरु के साथ एक सहृदय चिकित्सक बताया। कार्यक्रम में प्रथम प्रस्तुति बीएचयू की प्रो. रंजना उपाध्याय एवं उनकी शिष्यायों विदुषी, शुच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.