रिषिकेष, मार्च 14 -- परमार्थ निकेतन आश्रम शनिवार को योग, साधना और मंत्रों से गूंज उठा। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के छठे दिन साधकों ने ध्यान साधना और योग अभ्यास के माध्यम से मानसिक शांति का अनुभव किया। महोत्सव में 80 देशों के करीब 1500 से अधिक साधकों ने सामूहिक ध्यान और मंत्रोच्चार में भाग लिया। सुबह के सत्र में योगाचार्य दासा दास ने साधकों को ध्यान साधना का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि ध्यान मन की एकाग्रता, आंतरिक शांति और आत्म-साक्षात्कार प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम है। नियमित ध्यान से तनाव कम होता है, सोचने की क्षमता बढ़ती है और भावनात्मक संतुलन बना रहता है। ध्यान के दौरान स्थिर आसन, गहरी श्वास और मन को वर्तमान में केंद्रित करने का अभ्यास कराया गया। इसके बाद आयोजित विभिन्न सत्रों में देश-विदेश के 35 से अधिक योगाचार्यों ने योग...