नई दिल्ली, जुलाई 20 -- दिल्ली के कई इलाकों में 23 जुलाई की सुबह से 24 जुलाई की सुबह तक जलापूर्ति बाधित या कम दबाव के साथ उपलब्ध रहेगी। बताया जाता है कि ख्याला मेन लाइन के इंटरकनेक्शन का काम होना है। इस वजह से कई इलाकों में 23 से 24 जुलाई की सुबह तक जलापूर्ति बाधित रहेगी या कम दबाव के साथ होगी। किसी भी असुविधा से बचने के लिए संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार, समय रहते पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर कर लें।ये इलाके रहेंगे प्रभावित दिल्ली जल बोर्ड की ओर से एक्स पर जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ख्याला मेन लाइन के इंटरकनेक्शन का काम होगा। इस वजह से 23 जुलाई की सुबह से 24 जुलाई की सुबह तक नारायणा का कमांड एरिया, इंदरपुरी, टोडापुर गांव, नारायणा ग्राम, कृषि कुंज, मॉनसरोवर गॉर्डेन, राजौरी गार्डन इलाक...