कानपुर, अप्रैल 22 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इस दौरान लंबित वादों का आपसी सहमति से निस्ताकरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम दीवानी न्यायालय परिसर और कलेक्ट्रेट परिसर में होगा जिसमें आपराधिक प्रकरण, एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बिजली, पानी व टेलीफोन बिल, वैवाहिक विवाद, राजस्व तथा सिविल वादों का प्राथमिकता से निपटारा होगा। प्राधिकरण ने वादकारियों ने अवसर का लाभ उठाकर समाधान करने की अपील की। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को यह भी पढ़ें- लोक अदालत में निपटेंगे बैंक, बिजली बिल, ट्रैफिक चालान समेत हजारों मामले यह भी पढ़ें- नेशनल लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...