मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड रविवार को जारी कर दिया गया। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 जनवरी से होनी है। इसके लिए विवि के परीक्षा विभाग ने 63 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। बिहार विवि ने परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली है। सत्र 2025-29 के लिए प्रथम सेमेस्टर का एडमिट कार्ड जारी करते हुए यूनिवर्सिटी ने छात्रों से अपना पोर्टल चेक करते रहने की सलाह दी है। तैयारी करने वाले छात्रों को कई दिनों से प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार था। 63 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.