बोकारो, जून 16 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 की प्रार्थना सभा में हिन्दुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षा में अपनी प्रतिभा, ज्ञान व कौशल का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्कोर कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शान्वी मिश्रा, आरोही मंडल, रिहान कुमार, अर्थव, वाणी शर्मा, आरव मंडल, सोनम कुमारी, परिधि प्रिया, सचित सिंह, रिधिमा रजवार, आरव सिन्हा, अंकित रजवार, पूजा कुमारी, दक्षिता मिश्रा, हर्ष कुमार प्रसाद, कुमारी अदिति, आराध्या सिंह, रोनित रंजन, अखिल निषाद, आदित्य कुमार, सात्विक गणेश, आलोक रजक, मो. कोनैन अली, राजवी...