सासाराम, मार्च 9 -- सासाराम, निज संवाददाता। जमीनी विवाद में हत्या के करीब साढ़े 11 साल पुराने मामले में जिला जज 10 उमेश राय की अदालत ने सात सहोदर भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने दोषसिद्ध अभियुक्तों कोचस थाना क्षेत्र के छितनडिहरा निवासी रंगीला पाल, रवीन्द्र पाल, वीरेन्द्र पाल, योगेन्द्र पाल, राजेन्द्र पाल, रमेश पाल व उमेश पाल पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर अभियुक्तों को तीन-तीन माह की अतिरिक्त कारावास की सजा होगी। बताया जाता है कि उक्त घटना 16 सितंबर 2014 की रात आठ बजे हुई थी। मामले की प्राथमिकी मृतक के पुत्र कोचस थाना क्षेत्र के छितनडिहरा निवासी ओमप्रकाश पाल ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी। फर्दबयान में ओमप्रकाश का कहना था कि जमीनी विवाद को लेकर खाना खाकर दालान में सोने जा रहे उसके पिता अं...