कोडरमा, जून 27 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि मुहर्रम की दसवीं तारीख पर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो समेत नावाडीह, दरदाही, महुंगाय, मुरकमनाय, खेशमी, देवीपुर, नादकरी, महुवाटांड़, तेलियामारन, कर्बला नगर, भोजपुर, शाहगंज, कारी खो-खो, बेला, कुंवरडीह, मंझला नगर, पुरनानगर, नरियाही सहित प्रखंड के दर्जनों गांवों में मुहर्रम कमेटियों द्वारा अपने-अपने अखाड़ों से ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ताजिया मिलन की रस्म अदा की。 यह भी पढ़ें- मुहर्रम: जयनगर में कर्बला की याद में निकला अकीदत का जुलूसजुलूस की सदारत मरकच्चो में निकले जुलूस की सदारत तोकीर अहमद ने की। जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी-डंडों एवं पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या मे...