सासाराम, जून 11 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। फर्जी दुल्हन मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को धर दबोचा। जिसमें एक होटल संचालक भी शामिल है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि फर्जी दूल्हन मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें होटल संचालक राजेश जायसवाल को भी पकड़ा गया है। जिसके पास एक लाख रुपए बरामद किये गये। बताया कि घटना में शामिल राजमुनी कुंवर पति स्व. कामता प्रसाद ग्राम बैरी बांध थाना परसथुआ को पकड़ा गया है। वहीं महिला के बेटे प्रिंस कुमार के घर से एक लाख रुपये बरामद किये गये। बताया कि प्रिंस कुमार द्वारा बताया गया कि 50000 रुपए दूल्हे के भाई के खाते में ट्रांसफर किया गया है। इसके बाद प्रिंस कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। विदित हो कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलासर के ...