कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने जूडो बेल्ट ग्रेडिंग में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मार्शल आर्ट्स प्रतिभा का दमदार परिचय दिया। एक्सरसाइज, टेक्निक, स्टैंस सहित लिखित परीक्षा में कुल 10 विद्यार्थी इसमें सफल रहे। प्रतिभागियों को उनकी दक्षता के आधार पर येलो बेल्ट प्रदान किए गए। सफल जूडो खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि रिजिनल ऑफिस रांची के अधिकारी कुमार मधुप, राकेश कुमार, आनंद कुमार एवं विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार, महिला जूडो कोच रानी पांडे जूडो बेल्ट, प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ने अपना संबोधन में जूडो को आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा यह छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाता...