देहरादून, जून 6 -- घनसाली। भिलंगना ब्लाक के ग्राम पंचायत मांदरा में गांव की विवाहिता बेटियों के सहयोग और पहल पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पुराण में प्रतिदिन श्रद्धालु कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा वक्ता द्वारिका प्रसाद पैन्यूली ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा-रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक ने विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके दिव्य चरित्र की महिमा बताई। कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। राधा-रुक्मणी विवाह की झांकी और भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। भगवान क...