हापुड़, दिसम्बर 30 -- धौलाना विधानसभा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर मंगलवार को (अटल स्मृति सम्मेलन) का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कपिल देव अग्रवाल, विनोद गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष कविता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा सुशासन के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सिद्धांतों पर अडिग रहने और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष कविता माधरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.