हापुड़, मई 9 -- गुरुवार को कस्बा धौलाना के छोटा मौहल्ला असांरिया मे मामूली बात को लेकर हुई मारपीट की वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। जिसकी पीडित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसपर एसपी ने जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिये। जानकारी के मुताबिक कस्बा धौलाना निवासी आस मौहम्मद पुत्र रसीद ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे अपनी परचून की दुकान पर था तब ही पडोसी की रहने महिला दुकान पर आई और बोली तुम ऑन लाइन कुछ पैसे ले लो और नगद मुझे दे दो लेकिन मेरे पैसे देने से मना कर दिया तो गन्दी गन्दी गाली-गलौच करते हऐ मार-पीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मोबाइल विवाद में दबंगों ने मां-बेटे को जमकर पीटा जिसके बाद महिला के परिवार के अन्य लोगो ने भी आकर मारपीट कर दी। जिसकी वीडियो व...