हापुड़, जून 18 -- ​तहसील धौलाना में सरकार के फ्रंट कार्यालय संबंधी नए आदेश को लेकर अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टांप वेंडरों का आक्रोश फूट पड़ा। इस आदेश को तानाशाही करार देते हुए आक्रोशित वकीलों और स्टांप वेंडरों ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ने कहा कि सरकार का फ्रंट कार्यालय से जुड़ा यह नया आदेश पूरी तरह से तानाशाही पूर्ण है। इससे न केवल उनके कामकाज पर विपरीत असर पड़ेगा, बल्कि आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।​ तहसील परिसर में एकत्रित होकर सभी वेंडरों और वकीलों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया。 यह भी पढ़ें- सरधना में तहसील में प्रदर्शन, राजस्व ...