हापुड़, अगस्त 12 -- ​हर घर तिरंगा अभियान के तहत धौलाना क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नेता उमेश राणा की अगुवाई में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के हुजूम ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी नेता उमेश राणा और अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने गले में तिरंगा पटका पहनकर और हाथों में विशाल राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा की अगुवाई की। यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया。 यह भी पढ़ें- Hapur News: भाजपा कार्यक...