हापुड़, अप्रैल 7 -- प्रदेश सरकार भले ही अधिकारी समेत आमजन को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रही है लेकिन धौलाना तहसील के मुख्य गेट पर गंदगी का अंबार अलग ही दिखाई दे रहा है । जिससे शासन के स्वच्छता अभियान को तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी अंजान बने हुए है। जिसकी कई बार अधिवक्ता समेत आमजन ने मौखिक रूप से एसडीएम से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव सपनावत निवासी व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिसौदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि साफ-सफाई पर किसी अधिकारी का कोई ध्यान नही है और गांवो समेत तहसील के मुख्य गेट पर गंदगी का अंबार ठीक नही है।कस्बा धौलाना निवासी एडवोकेट अभिषेक तोमर ने बताया कि तहसील में किसी कार्य से जाता है तो मुख्य गेट पर गंदगी की बदबू सुघकर ही तहसील मे जाकर अपना कार्य कराने के लिए मजबूर है। गंदगी को देखकर ...