हापुड़, नवम्बर 14 -- भाजपा के पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री से धौलाना तहसील क्षेत्र के कई गांवों की भूमि को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से हटाकर एचपीडीए में शामिल कराने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा। रमेश चंद तोमर ने धौलाना के विकास के लिए मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी इस क्षेत्र की भूमि का विकास कई वर्षों से नहीं कर पा रही है। अथॉरिटी की ओर से धारा 80 की अनुमति भी नहीं दी जाती है। जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों को अपेक्षित लाभ नहीं मिलता है। यदि यह भूमि एचपीडीए को सौंपी जाती है तो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर औद्योगिक इकाईयां स्थापित की जा सकेंगी। जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। एचपीडीए के तहत धार...