हापुड़, जून 7 -- भीषण गर्मी के बीच बढ़ते पावर लोड के कारण हापुड़ के धौलाना कस्बे में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ के काजीवाड़ा मोहल्ले में शुक्रवार को एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रांसफार्मर आग के गोले में तब्दील हो गया और हवा में काले धुएं का गुबार छा गया। सुरक्षा के मद्देनजर विभाग ने इलाके की विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कर दी, जिसके कारण काजीवाड़ा और उसके आसपास के कई मोहल्लों की बिजली पूरी तरह ठप हो गई है। ​यह घटना काजीवाड़ा मोहल्ले में स्थित एक मदरसे के पास की है। ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग और उठती लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- हाइडिल की केबिलजलने से विद्युत आपूर्ति ठप व्यापारी सहित आम जनमानस परेशानचिंगारी से भड़की आग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक...