हापुड़, मई 19 -- भाकियू(भगत सिंह) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धौलाना स्थित एक कंपनी पर जमीन अधिग्रहण के दौरान परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के वादे पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाकर जिला मुख्यालय में एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कंपनी में परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने, कंपनी में दस किलोमीटर की परिधि में रहने वाले 60 फीसदी युवाओं को प्राथमिकता देने आदि की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी, राष्ट्रीय महासचिव आशीष नागर आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- राजस्थान में विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, की आत्मदाह की कोशिश; पुलिस के रोकने पर भड़के

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...