हापुड़, जून 26 -- धौलाना कस्बे में गुरुवार को ईदगाह की दीवार के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना धौलाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पिलखुवा क्षेत्राधिकारी मुनीश चन्द्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी जुटाई। क्षेत्राधिकारी मुनीश चन्द्र ने शव की शिनाख्त के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात शव की पहचान के प्रयास लगातार जारी हैं और शिनाख्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。

थाना प्रभारी अवनीश शर्मा का बयान: "प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने अत्यधिक शरा...