अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- धौलादेवी ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट की अगुवाई में ब्लॉक कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह हुआ। सभी ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रयाग बिष्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुरेश भट्ट, प्रभारी बीडीओ पंचायत रियासत खान, मीडिया प्रभारी सतीश पंत, न्याय पंचायत अध्यक्ष कुंदन गैड़ा, जगदीश प्रसाद, मोहन गैड़ा, अनिला पंत, लीला पंत, गीता जोशी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...