मथुरा, मई 17 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धौलपुर से वृंदावन में खपाने के लिए लाए गए करीब 17 कुंतल पेड़े को नष्ट कराया। इस कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल ने चेकिंग की। इसी दौरान सूचना मिली कि बाहर से वृंदावन एवं अन्य स्थानों पर पेड़ा लाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई की गई। पता चला कि पुरूषोत्तम मास के महीने में धौलपुर से वृन्दावन में खपाने हेतु विष्णु पुत्र अमरचंद एवं दिनेश गर्ग द्वारा बुलेरो पिकअप द्वारा पेड़ा मंगाया, जिसमें 43 बोरों में लगभग 17 कुंतल है। दूषित पेड़ा अस्वस्थकर परिस्थितियों दशाओं में प्लास्टिक के बैग में भंडारित था। गाड़ी के साथ आए देवेन्द्र पुत्र पीतम निवासी धौलपुर द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा त्यागी इण्डस्ट्रीज...