नई दिल्ली, जनवरी 28 -- राजस्थान के धौलपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने 11 महीने पुराने हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी और उसके भांजे को गिरफ्तार किया है। अवैध प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने अपने भांजे के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची और जहरीली शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंसाख गांव का है। यहां 16 फरवरी 2025 को शंकर सिंह पुत्र वासुदेव का शव उसके ही घर में संदिग्ध हालत में मिला था। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। शुरुआती जांच में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका, जिसके चलते पुलिस ने मृतक का विसरा सुरक्षित रखकर एफएसएल (फॉरेंसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.