धौलपुर में बेकाबू हुई ईको वैन तालाब में गिरी; 4 की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- धौलपुर में लगातार बारिश के बाद सड़क पर जमा हुआ पानी एक परिवार के लिए काल बन गया। मनियां थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर पानी से भरी सड़क पर तेज रफ्तार ईको वैन अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वैन में सवार एक महिला और तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद धौलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में जान गंवाने वालों में मां और उसके एक साल के बेटे तथा तीन साल की बेटी के अलावा मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी तीन साल का बच्चा शामिल है। वैन में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वे फूलपुर स्थित जहारवीर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.