अल्मोड़ा, मई 21 -- धौलछीना। पुलिस का मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत धौलछीना एसओ सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एएसआई जगदीश प्रसाद ने टीम के साथ चेकिंग की। दलबैंड पुलिया के पास उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम दीवान राम टम्टा निवासी डिगोली बताया। तलाशी में उसके पास से 56 पाउच देसी शराब मिली। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...