रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- किच्छा, संवाददाता। धौरा डाम क्षेत्र की प्रधान लाइन में 41.19 लाख की लागत से 700 मीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों ने विधायक तिलकराज बेहड़ का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बेहड़ ने विधायक निधि, जिला योजना और जिला पंचायत के तहत ग्राम नजीबाबाद के प्रमुख मार्गों का लोकार्पण किया। रविवार को ग्राम बखपुर में ग्रामीणों ने बेहड़ का स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला ढोल-नगाड़ों के साथ धौरा डाम की प्रधान लाइन और पावर लाइन पहुंचा। स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य प्रत्येक गांव और गली तक विकास पहुंचाना है। क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बेहड़ ने आरोप लगाया कि आम जनता को सिलेंडर जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं और सरकार इस पर चु...