लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में हरे पेड़ों के अवैध कटान और वन अपराधों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभिन्न गांवों में अवैध कटान और अवैध प्रकाष्ठ एकत्र करने के पांच मामलों में कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। धौरहरा वन रेंज के क्षेत्राधिकारी के मुताबिक ग्राम नौरंगपुर में तीन आम के पेड़ों के अवैध कटान के मामले में छविरानी व एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम सिंगावर में एक आम के पेड़ के कटान के मामले में रमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं सिंगावर में आरा मशीन पर अवैध रूप से प्रकाष्ठ एकत्र करने के आरोप में मशीन संचालक भलभल के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है।धौर...