लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- धौरहरा वनरेंज में हिसंक जंगली तेंदुए का कहर बराबर जारी है। शनिवार की सुबह पशुपालक की खूंटे से बंधी गाय को तेंदुआ गन्ने के खेत में खींच ले गया। शनिवार अल सुबह क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर के किसान श्रीराम पुत्र कधंई के घर के बाहर खूंटे से बंधी गाय को हिसंक तेंदुआ गन्ने के खेत में लाकर शिकार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक हमलावर जानवर तेंदुआ था। जिसकी मौजूदगी के संकेत मिले थे। वन क्षेत्र धौरहरा की आबादी में हिसंक जगंली जीव टहल रहे हैं। जिनमें तेंदुओं की तादात ज्यादा है। कई तेंदुए पकड़कर जंगलों में भी छोड़े जा चुके हैं। अभी कई गांवों में तेंदुओं की मौजूदगी बनी हुई है।जंगल से निकलकर आबादी में कितनी संख्या में तेंदुए विचरण कर रहे हैं इस बारे में विभाग भी अनभिज्ञ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...