लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 6 -- बिजली बिल की समस्याओं के निस्तारण के लिए रविवार को धौरहरा पावर हाउस मैदान पर मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश पर मध्यांचल विद्युत वितरण लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को घरेलू व व्यवसायिक बिजली बिलों में बिजली बिल राहत योजना 2025 के तहत कैम्प लगाया जाएगा। कैम्प में बिल में लगे सरचार्ज ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट व मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट व बिजली चोरी जैसे मामलों में जुर्माने पर 50 प्रतिशत की छूट प्रस्तावित है। एसडीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि उपाभोक्ता कैम्प में आकर बिजली सम्बंधी प्रकरणों का निस्तारण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...