चम्पावत, मई 12 -- चम्पावत। चम्पावत के धौन बस्टिया का जंगल आग से धधक उठा। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। फायर कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। वनाग्नि से कीट, पतंगे और सरीसृप वर्ग के जीव जंतुओं की मौत हो गई। आग बुझाने वालों में लीडिंग फायरमैन मनोज सिंह बोहरा, फायरमैन सचिन सिंह, पंकज सिंह नीरज जोशी और तमाम ग्रामीण शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...