बांका, मई 31 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता कवि-गुरु एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर धौनी स्टेशन संघर्ष समिति का आंदोलन को अब मुकाम मिलने की उम्मीद जग गई है। अगर बांका के सांसद से हुई बातचीत को मालदह डिविजन सहित पूर्व रेल के वरीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया तो आगामी 15 जून तक रजौन के धौनी स्टेशन पर कवि-गुरु एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव होने लगेगी। शनिवार को रेल संघर्ष समिति धौनी-रजौन के प्रतिनिधिमंडल ने बांका सर्किट हाउस में सांसद गिरिधरी यादव से मुलाकात कर उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष सिकेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर जीवन सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र सिंह संघर्ष समिति के सचिव प्रमोद सिंह वेलडन सहित अन्य सदस्यों ने सांसद से धौनी रेलवे स्टेशन पर कवि गुरु एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर चर्चा ...