भागलपुर, फरवरी 13 -- भागलपुर। धौनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर रेलसंघर्ष समिति धौनी ने जनहित में पांच सूत्री मांगें उठाई हैं। समिति ने कविगुरु एक्सप्रेस (13015/13016) और गंगा दामोदर एक्सप्रेस (13333/13334) का धौनी स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि स्थानीय यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिल सके। साथ ही यात्री सुविधा और रेलवे राजस्व वृद्धि के लिए आरक्षण काउंटर खोलने की भी मांग की गई है। प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पूर्वी छोर पर नया गेट खोलने, स्टेशन परिसर में पार्किंग व्यवस्था शुरू करने तथा प्लेटफार्म संख्या 1 और 2 पर एक-एक अतिरिक्त यात्री शेड निर्माण की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल है। समिति का कहना है कि इन सुविधाओं से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.