बांका, जुलाई 8 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी खेल मैदान परिसर में सोमवार से दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय मशाल- 2024 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, बीईओ स्वयं चक्रपाणि कनिष्क, धौनी-बामदेव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश रंजन, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार दिनकर, आदर्श मध्य विद्यालय धौनी के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, बीआरसी लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज, खेल रेफरी सह सेवानिवृत्त वरीय शारीरिक शिक्षक रामविलास सिंह, वरीय शारीरिक शिक्षक अमरेंद्र शर्मा, उदय कुमार मंडल, प्रखंड सा...